बागपत विकास भवन से लखनऊ के लिए रवाना होते 68 गांव के प्रधान
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधान सोमवार को ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना लेकर लखनऊ रवाना हो गए। जो लखनऊ में जिला पंचायत राज विभाग के मुख्य सचिव के सामने कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। जिसके अनुसार ग्राम पंचायतों को बजट जारी किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिले की 78 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। जिसमें 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पहले प्रशिक्षण दिलाया गया। जिसमें चिह्नित 78 ग्राम पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार कराई गई। जिसमें खाद्य के गड्ढों के अलावा सफाई के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण खरीदे जाएंगे। सोमवार को डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों की बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर तेजी से काम चल रहा है। जिसमें प्रधानों द्वारा बनाई गई कार्य योजना लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के समक्ष पेश की जाएगी। जिसमें कार्य योजना पास होने पर ग्राम पंचायतों को बजट जारी किया जाएगा।