अग्रवाल मंडी टटीरी। सूजरा में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में हंगामा प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी में टावर लगने से गांव में बीमारी फैल सकती है।
ग्रामीणों का कहना था गांव में आबादी के बीच टावर लगवाया जा रहा है। गांव में कैंसर, श्वास, दिल के मरीज है। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर के लगने से उससे निकलने वाले रेडिएशन से बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी। वह कई दिनों से आबादी से दूर टावर लगवाने की मांग कर रहे है। उन्होंने टावर का स्थान नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सुनीता, अनिता, कविता, मंजू, सविता, चमेली, श्यामो, पुष्पा, मुन्नी, संगीता, रीना, सुशीला, हरुनिशा, नुरूनिशां, कैलाशो, मंगती मौजूद रहे।