फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर पंचायत में किसानों ने बनायी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें सात महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे महिपाल ने बताया कि शामली जनपद से शुक्रवार को हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली जिवाना टोल पर रुकेंगे। इसके बाद लुहारी गांव से दस जुलाई की सुबह आठ बजे सैकड़ों ट्रैक्टर निकलेंगे। ये जिवाना गेट से शामली जनपद के काफिले के साथ सिंधु बार्डर पहुंचेंगे। बैठक का संचालन सतपाल सिंह ने किया। इस दौरान हरेंद्र दांगी, सुखपाल, धर्मवीर, डॉ. सत्यपाल, धर्मपाल, राजेंद्र, काला, बबलू, अशोक, प्रमोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें