किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित पंचायत में भाग लेते विभिन्न गांव के ग्रामीण। संवा
रमाला। किशनपुर बराल स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कई गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। उन्होंने नए ब्लॉक में सात गांवों को शामिल न करने की मांग उठाई।
बैठक में बाबूराम ने कहा कि अशरफाबाद थल, खड़ाना, इब्राहिमपुर माजरा, फतेहपुर, किशनपुर, बराल और बुढ़पुर गांव को बड़ौत ब्लॉक से हटाकर नए ब्लॉक कान्हड़ में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया है। कहा कि इन गांवों को बड़ौत ब्लाॅक में ही रखा जाए, क्योंकि बड़ौत इन गांवों के नजदीक है और यहां आने जाने में कोई परेशानी नहीं होती। कान्हड़ ब्लॉक उनसे काफी दूर हो जाएगा और ऐसे में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों को शामिल न करने की मांग को लेकर एक समिति गठित की जाएगी और फिर डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर गांवों को हटाने की मांग की जाएगी। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरबीर सिंह, अनिल तोमर, यतेंद्र तोमर, सुखपाल, संजीव, सुधीर आदि मौजूद रहे।