फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

बिनौली। शेखपुरा गांव में बन रही पानी की टंकी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़े गए खड़ंजे व सीसी को ठीक नही करने के कारण मकानों की दीवार खराब होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

शेखपुरा गांव में जल निगम की टंकी निर्माण का कार्य कई माह से चल रहा है। गांव में जलापूर्ति करने के लिए गलियों में रास्ते को उखाड़कर पाइप लाइन 5 माह पूर्व बिछाई गई थी। लेकिन अभी तक गांव की गलियों में रास्ते को दुरुस्त नही किया गया है। जिसके चलते कई दिनों से हो रही बरसात से पानी का रिसाव होने से कई मकानों की दीवारें गिर गई हैं। कई मकानों में सीलन व दरार आने की भी शिकायत है। रास्ते दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों में एसडीएम व बीडीओ को शिकायत की। लेकिन फिर भी रास्ते दुरुस्त नहीं हुए हैं। जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगा प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान अभेराम, चरण सिंह, रामकुमार, धनसिंह, निर्दोष, शीशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें