फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौली गांव में शुरू हुआ 33/11 केवी बिजलीघर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी वर्षों से बिजली संकट से जूझ रहे थे ग्रामीण, जतायी खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एक दशक पुरानी बिजली समस्या से जूझ रहे बासौली गांव के ग्रामीणों को जल्द विद्युत संकट से मुक्ति मिलेगी। शुक्रवार को गांव में 33/11 केवी बिजलीघर का निर्माण कर दिया गया है। करोड़ों रुपयों की लागत से यह बिजलीघर छह माह के अंदर ही तैयार कर दिया जाएगा। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बासौली गांव की आबादी लगभग 11 हजार है। ग्रामीण पिछले एक दशक से बिजली समस्या से जूझ रहे थे। गांव को बिजली सप्लाई बरवाला गांव से दी जाती थी। बरवाला गांव का बिजलीघर काफी समय से ओवरलोड चल रहा है, इसलिए कई-कई दिनों तक बासौली गांव मेें सप्लाई भी नहीं दी जाती थी। समस्या को लेकर सैकड़ों बार ग्रामीणों ने हंगामा-प्रदर्शन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गत वर्ष प्रधान कुलदीप तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण सांसद डा सत्यपाल सिंह से मिले और उन्हें समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए डा. सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा निगम लखनऊ से गांव में 33/11 केवी बिजलीघर के निर्माण के लिए कहा। फिलहाल ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। शुक्रवार को गांव में 33/11 केवी बिजलीघर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रधान कुलदीप तोमर ने बताया कि एक दशक पुरानी ग्रामीणों की यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी। तीन बीघे में 4 करोड़ 70 लाख की लागत से यह बिजलीघर छह माह के अंदर तैयार कर लिया जाएगा। खुशी जताने वालों में लोमश तोमर, सुरेश तोमर, हरपाल सिंह, रमेश, विकुल तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें