फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुराने वृक्षों की रक्षा करेगें महरमपुर के ग्रामीण, वन विभाग ने बांधे सौ वर्ष पुराने वृक्षों को रक्षासूत्र

Tue, 24 Aug 2021 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रक्षाबंधन पर्व पर वन विभाग की टीम और गांव महरमपुर के ग्रामीणों ने सौ वर्ष से पुराने वृक्षों की पहचान कर रक्षासूत्र बांधा था। वृक्षों की पूजा करके सुरक्षा का संकल्प भी लिया था।
विज्ञापन
राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के गांव महरमपुर के ग्रामीण गांव और जंगल में मौजूद पुराने वृक्षों की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने बैठक में यह संकल्प लिया। उन्होंने पुराने बडे़ वृक्षों को रक्षासूत्र भी बांधे।

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर वन विभाग की टीम और गांव महरमपुर के ग्रामीणों ने सौ वर्ष से पुराने वृक्षों की पहचान कर रक्षासूत्र बांधा था। वृक्षों की पूजा करके सुरक्षा का संकल्प लिया था। सोमवार को गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्वजों के लगाए वृक्ष हमारे लिए पूर्वजों के समान हैं। वृक्ष शुद्ध ऑक्सीजन देकर हमारी रक्षा करते हैं। ग्रामीणों ने मिलकर इन सभी महावृक्षों की रक्षा करने और प्रतिवर्ष बरसात में नए पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान यशवीर सिंह, वन दरोगा आशु चौधरी, वन रक्षक गौरव कुमार, निर्मला देवी, ममता देवी, सोनू, राजवीर, देवेंद्र, प्रदीप आदि ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें