फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया से निरपुड़ा को बाहर रखने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, चकबंदी होने पर गांव में माहौल खराब होने का खतरा
विज्ञापन

फोटो- 2
संवाद न्यूज एजेेंसी
बागपत। निरपुड़ा गांव के ग्रामीण चकबंदी के विरोध में कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि चकबंदी शुरू की गई तो गांव का माहौल खराब होने का खतरा बन सकता है। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया से गांव को बाहर रखने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1981 से 2018 तक गांव को चकबंदी प्रक्रिया के लिए रखा गया था, लेकिन वर्ष 2018 में गांव को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। गांव में जब भी चकबंदी हुई तो गांव के 80 प्रतिशत ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। अब एक बार फिर चकबंदी कराने के लिए गजट जारी कर दिया है, जिससे गांव में माहौल खराब होने का खतरा बना हुआ है। वह कई बार गांव में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रक्रिया निरस्त नहीं कराई जा रही है। उन्होंने एडीएम पंकज वर्मा को शिकायत करते हुए कहा कि यदि गांव में चकबंदी हुई तो यहां बवाल हो सकता है। एडीएम ने गांव में खुली बैठक कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, रामवीर, प्रदीप कुमार, सुनील राणा, रीता, शिव कुमार, विपिन राणा, शुभम राणा, राम शरण, सुमन, रीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें