-अधिकारियों से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर में रजबहे की टूटी पुलिया के निर्माण में देरी होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की।
खट्टा प्रहलादपुर में छह महीने से रजबहे की पुलिया का निर्माण चल रहा है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पुलिया के पास बनाए गए कच्चे रास्ते में जलभराव होने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसी रास्ते पर दो दिन पहले रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए थे। उनका कहना था कि इस बारे में सिंचाई विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की। अभिषेक, संजय, राजीव, राजेश, जगमोहन, बलजोर, बिजेंद्र, वासदेव, शैंकी मौजूद रहे।