फोटो संख्या 3
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ।
रामकृष्ण शर्मा, बीएड विभाग के प्रभारी डा़ महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन सामूहिक भावना का विकास करने के उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों की टोली का निर्माण किया गया। विद्यार्थियों को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचारका अभ्यास कराया गया। शिविर को सफल बनाने में प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह, बीएड विभाग प्रभारी डॉ़ महेश कुमार मुछाल, डॉ़ हरेद्र कुमार, डॉ़ सतीश पाल सिंह, डॉ़ दीपक जैन, डॉ़ कविता अग्रवाल, डॉ़ किरण गर्ग, मोहित कुमार आदि का सहयोग रहा।