फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिस के सामने किया जेसीबी पर पथराव
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के चलते बुलानी पड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। सिंगौली तगा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार खेकड़ा ने पैमाइश कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ग्रामीणों ने टीम का विरोध कर जमकर हंगामा किया। जिस पर टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के सामने ही महिलाओं ने जेसीबी पर पथराव किया।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से शिकायत की थी। इस पर सांसद सत्यपाल सिंह ने एसडीएम खेकड़ा को जांच करके कब्जा जमीन को मुक्त कराने के आदेश दिए थे। गांव का किशोरी पुत्र जुगलाल ग्राम भूमि पर कब्जा कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पाकर तहसीलदार यदुवंश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई। प्रशासन की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसे देख प्रशासन की टीम को चांदीनगर व रटौल पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के सामने भी हंगामा जारी रहा। महिलाओं ने छत से जेसीबी पर पथराव किया। प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें