बड़ौत। शिकोहपुर गांव में बुधवार शाम घर में घुसकर प्रधान उर्मिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
प्रधान ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर पर थीं। आरोप है कि इस दौरान मोनिका समेत तीन लोग उनके घर के अंदर घुस गए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें वह घायल हो गईं। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र होने पर आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।