फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास आयुक्त ने सीडीओ को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की रिपोर्ट अपडेट न करने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

20 अगस्त तक डाटा अपडेट करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत रिपोर्ट अपडेट न करने पर ग्राम विकास आयुक्त अवधेश कुमार तिवारी ने सीडीओ को तलब किया है। उन्होंने सीडीओ को दो दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और 20 अगस्त तक डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों में शौचालय, बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन व पानी कनेक्शन की सूचना 31 जुलाई तक अपडेट करने के निर्देश दिए थे। चार अगस्त को ग्रामीण विकास मंत्रालय की वीडियो कांफ्रेंस में जिले का डाटा अपडेट करने की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। ग्राम्य विकास आयुक्त अवधेश कुमार तिवारी ने सीडीओ को भेजे पत्र में बताया है कि प्रदेश में बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, महोबा, मेरठ व शामली की प्रगति रिपोर्ट शून्य मिली थी। उन्होंने रिपोर्ट अपडेट न करने पर सीडीओ को किया तलब कर दो दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने व 20 अगस्त तक डाटा अपडेट कराने के निर्देश के दिए है। उन्होंने डाटा फीड कराने से पूर्व सभी सूचनाओं का सत्यापन करने और डाटा का क्रास वेरिफिकेशन कराने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें