फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुशील मूछ गैंग के शूटर का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी विकुल ढेर; हत्या-रंगदारी समेत 36 मुकदमे थे दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 08:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ में सुशील मूछ गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर विकुल उर्फ खूनी को मार गिराया। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत 36 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
बागपत में सुशील मूछ गैंग के शूटर का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के सिंघावली अहीर-सैड़भर मार्ग पर शनिवार शाम एसटीएफ और पुलिस टीम की कुख्यात सुशील मूछ गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर विकुल उर्फ खूनी निवासी भभीसा जिला शामली के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से विकुल उर्फ खूनी मारा गया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल और बाइक बरामद की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए सुशील मूछ गिरोह के शूटर विकुल उर्फ खूनी के खिलाफ हत्या, लूटपाट, रंगदारी मांगने के 36 मामले दर्ज हैं। विकुल उर्फ खूनी शामली जिले के भभीसा के बदमाश भीम की हत्या में भी शामिल रहा।

इसके अलावा मुखबिरी के शक में सहारनपुर जिले के मानपुर गांव की प्रधान की हत्या की घटना को भी अंजाम दिया। कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने गांव के ही अशोक से खर्चे के लिए रुपये मांग रहा था और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और फिर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें