फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सामान लेकर लौट रहे थे, हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 25 Jul 2026 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाबरी निवासी लोकेश और अजय की मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बागपत में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार शामली जिले के बाबरी निवासी लोकेश (45) और ट्रैक्टर चालक अजय (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कुंडली से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे

विज्ञापन

बाबरी निवासी लोकेश का भाई श्रीनिवास हरियाणा के कुंडली में टेंपो चलाता है। शुक्रवार दोपहर लोकेश गांव के ही अपने दोस्त अजय की ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर लेकर कुंडली गए थे। उन्हें अपने भाई श्रीनिवास का घरेलू सामान लेकर बाबरी लौटना था। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लादकर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: अफसरों के पहुंचने से पहले हटाया रथ का श्रंगार, जांच जारी, झुलसे लोगाें की हालत में सुधार

हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर

विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर के बाहर एक मंडप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश और अजय की मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

डंपर और ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में लिए
मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें