श्रद्धांजलि सभा में हर आंखे हुई नम: बड़ौत में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्ध
बड़ौत। निर्वाण महोत्सव में मचान टूटने से हुए हादसे के बाद बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पीड़ितों का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक तरशपाल जैन समेत अन्य परिवार वालों से मुलाकात कर ढांढस बांधा।
राकेश टिकैत ने कहा कि निर्वाण महोत्सव में मचान टूटने से हुआ हादसा काफी दुखद है। इसके बाद महाकुंभ में भी भगदड़ मचने से हादसा हो गया। दोनों ही हादसों में लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ और निर्वाण महोत्सव के आयोजन दोनों ही धार्मिक है, इसलिए महाकुंभ के पीड़ितों के समान ही निर्वाण महोत्सव के पीड़ितों को भी आर्थिक मदद दिलाई जाए। इससे मृतकों के परिवार बिखरने से बच जाएंगे।
धार्मिक आयोजनों में पुलिस की नहीं सुनते लोग, वाॅलिंटियर की जरूरत : राकेश टिकैत ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में वाॅलिंटियर भी जरूरी हो गए हैं, क्योंकि धार्मिक आयोजनों में लोग पुलिस की बात नहीं मानते। जबकि अपने लोगों की बात आसानी से मान लेते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अपने समाज के वाॅलिंटियर बनाकर जिम्मेदारी दी जाए।