पुन: प्रेषित फोटो परिचय:- सिंदूरी सी सुबह:- रटौल में बुधवार की सुबह नौ बजे कोहरा पड़ने के दौर
- फोटो : kathua
बागपत। यहां कई दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार सुबह को कोहरा छाया रहा। कोहरे और पाले से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। कोहरे के कारण यहां सात डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहा।
यहां कोहरा मंगलवार रात में आ गया था और उसका असर बुधवार सुबह को काफी दिखाई दिया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर कोई वाहन दिखाई दिया तो वह लाइट जलाकर रेंगता रहा। सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत ली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।