फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी से दहशत में परिवार, लगाई सुरक्षा की गुहार, युवती को भगाकर ले गया था रहीस

Sat, 03 Sep 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

'सिर तन से जुदा' करने की धमकी से पीड़ित युवती का परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहाई लगाई है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा में 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी मिलने वाले परिवार की पीड़ित युवती के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। युवती के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


खेकड़ा के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले युवक रहीस ने धमकी देते हुए कहा था कि अपनी लड़की को मेरे पास भेज दो, नहीं तो तुम्हारे 'सिर तन से जुदा' कर दिए जाएंगे। आरोपी ने युवती के सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल कर दिए थे। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शुक्रवार को संबंधित धाराओं में उसका चालान भी कर दिया। 

शुक्रवार की शाम ही थाना प्रभारी ने पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराए। युवती ने बयान में आरोपी रहीस पर अपना असली नाम छुपा कर हिंदू नाम विकास बताकर शादी का झांसा देकर साथ ले जाने, बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाने समेत अनेक आरोप लगाए। उधर, युवती के पिता ने आरोपी रहीस के परिवार से जान का खतरा बताकर सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे की खास बातें: सीएम ने बिजनौर की धरती से जोड़ा उत्तराखंड का नाता, शहर को मिली ये बड़ी सौगात

थाना प्रभारी का कहना हैं कि पीड़ित युवती और उसके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें