बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में एक व्यक्ति का सिर काटने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
खेकड़ा की रहने वाली एक युवती को जुलाई 2022 में गाजियाबाद जिले के बेहटा हाजीपुर गांव का एक वर्ग का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगस्त माह में युवती को बरामद कर लिया था। कोर्ट में बयान दर्ज कराने पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। अब इस मामले में युवती के पिता को आरोपी युवक ने फोन कर धमकी दी। कहा कि युवती को उसके पास भेज दे, वरना तेरा सिर धड़ से अलग कर दूंगा।
मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया है।