फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जुलाई से दौड़ने लगेंगे वाहन : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से सहारनपुर तक जुलाई में वाहन दौड़ेंगे। इसके निर्माण कार्य का केंद्रीय सडक़ परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने खेकड़ा से सहारनपुर तक के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इकनॉमिक कॉरिडोर की दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सडक़ का सात महीने पहले निर्माण हो चुका है लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। शुरू करने के लिए कई बार कार्यक्रम भी बनाया गया, मगर अचानक कार्यक्रम रद्द हो गए। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद इसको शुरू करने का दावा किया गया, लेकिन इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। आगे के सहारनपुर तक के हिस्से का अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड सड़क पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद मवीकलां के बैंक्वेट हॉल में एनचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। एक्सप्रेसवे के नक्शे देखने के साथ ही अधिकारियों को शीघ्र आगे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि करीब 20 जगह है, जहां तेजी से कार्य कराया जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें