फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सब्जी विक्रेता को पहले मंडी में पीटा, फिर घर पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडी में सब्जी विक्रेता की पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद
विज्ञापन


फोटो नौ

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह लेनदेन के विवाद में कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता भीम निवासी झंकार गली पर हमला कर दिया। इसके कुछ देर बाद भीम के घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें भीम और उसकी पत्नी मोना घायल हो गई। मंडी में हुई घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन


झंकार गली निवासी मोना ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पति भीम मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। वहां पर कुछ लोगों ने उसके पति पर सब्जी के रुपयों का तकादा किया तो उसने रुपये दे दिए। इसके बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर भीम पर हमला कर दिया और काफी देर तक पिटाई की। उसके पति ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर आ गया। आरोप लगाया कि मंडी में पिटाई करने वालों ने उसके घर में घुसकर भीम पर हमला कर दिया और मकान में तोड़फोड़ भी की। मोहल्ले के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें