फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- गौरीपुर मोड के समीप स्थित पेट्रोल पंप का मामला, पिटाई में मैनेजर और उनका बेटे समेत तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर कहासुनी होने पर सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजर इरशाद निवासी नई बस्ती मोहल्ला मुगलपुरा पर हमला कर दिया। इसमें इरशाद, उनका बेटा सुहेल समेत तीन घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। इरशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्ला मुगलपुरा निवासी इरशाद ने बताया कि गौरीपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर है और शुक्रवार को उसने सेल्समैन को कुछ काम करने के लिए कहा। इस पर सेल्समैन ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने कर दी। आरोप लगाया कि सेल्समैन ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इरशाद ने बताया कि वहां पर उसका बड़ा भाई इरफान और बेटा सुहेल भी आ गए तो उन्होंने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इसके बाद वहां आए सेल्समैन के साथियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें इरशाद, इरफान और सुहेल घायल हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें