-व्यापारियों ने जताया शोक, बाजार को रखा बंद
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। गाजियाबाद के बंथला में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से कस्बे के रहने वाले सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
सब्जी विक्रेता बाबू (32) शुक्रवार सुबह साहिबाबाद जा रहा था। जब वह बंथला पहुंचा तो गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
-व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर शोक जताया
सब्जी विक्रेता की हादसे में मौत होने पर कस्बे के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर शोकसभा का आयोजन किया। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सभासद मनोज आर्य, अतुल जिंदल, संदीप गोयल, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल मौजूद रहे।