फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उपचुनाव में हारने के बाद प्रत्याशी के भाई ने वोटर पर फावड़े से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-वोट न देने से नाराज था प्रत्याशी का भाई, कोतवाली पहुंचा मामला, तहरीर दी
विज्ञापन

-पुलिस ने घायल को कराया सीएचसी पर भर्ती, जांच मेें जुटी पुलिस
फोटो संख्या 2
बड़ौत। बड़ौली गांव में गत दिनों संपन्न हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव में वोट न देने पर हारे प्रत्याशी के भाई ने एक व्यक्ति पर फावड़े व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। बाद में परिजन व अन्य ग्रामीण घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
घायल शिवकुमार पुत्र ब्रह्म सिंह बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार शाम गांव से बड़ौत किसी काम से पैदल आ रहा था, तभी बड़ौली गांव के ही कुछ लोग कार में सवार होकर वहां पर पहुंचे। आरोप है कि पहले तो उन्होंने शिवकुमार को कार की टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर उन्होंने लोहे की रॉड व फावड़े से शिवकुमार पर हमला कर दिया। इससे शिवकुमार लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर घायल के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। घायल ने तहरीर देते हुए बताया कि उपचुनाव में एक प्रत्याशी का भाई 6 सिंतबर को घर पर वोट मांगने आया था, लेकिन हमने मना कर दिया। बाद में प्रत्याशी चुनाव हार गया। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने हमला किया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला दिल्ली पुलिस का जवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमेंं उपचुनाव में हारे प्रत्याशी के भाई पर हमला करने की बात कही गई थी। घायल को सीएचसी पर भर्ती करा दिया गया है और तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पिन्टू उर्फ अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।- सविरत्न गौतम सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें