फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक संस्कृति व आर्य विचार धारा अनमोल धरोहर : आचार्य पवनवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-फजलपुर के आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का दूसरे दिन यज्ञ किया
विज्ञापन

फोटो-12

बिनौली। फजलपुर के आर्य समाज मंदिर में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ हुआ। वैदिक प्रवक्ता आचार्य पवनवीर ने कहा कि वैदिक संस्कृति और आर्य विचार धारा अनमोल धरोहर है।
विज्ञापन

यज्ञशाला में ओमपाल शास्त्री ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया, यजमान सौरभ राजपूत रहे। आचार्य पवनवीर ने कहा कि आर्य समाज के माध्यम से ही समाज में क्रांति व परिवर्तन संभव है। स्वामी सत्यवेश महाराज ने कहा कि वेद सभी धर्मों का मूल हैं और वेदों का ज्ञान ही संस्कृति के मूल्यों की रक्षा कर सकता है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सुधार के कार्य करने चाहिएं। उन्होंने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनने का संकल्प दिलाया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. भोपाल सिंह, महाशय ओम प्रकाश, आचार्य गजराज सिंह ने भी उपदेश दिए। कार्यक्रम में अरुण कुमार आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान रालोद नेता सुखबीर सिंह गठीना, विनोद कुमार आर्य, मास्टर केशव आर्य, नरेश वर्मा, सतीश वर्मा, बृजपाल सिंह, प्रधान सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें