फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद संपूर्ण मानव जाति के कल्याण में सहायक : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को साप्ताहिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया। स्कूल में आयोजित यज्ञ में स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने आहुति दी।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद राष्ट्रीय प्रार्थना व शांति पाठ किया। सामूहिक प्रार्थना के बाद धर्मपाल ने कहा कि वेद सबसे प्राचीनतम और प्रमाणिक ग्रंथ है। वेद संपूर्ण मानव जाति के कल्याण में सहायक हैं। उन्होंने वेदों को जीवन में अपनाकर प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रयास करने से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को वैदिक संस्कृति को अपनाकर पूज्यजनों का आदर करने व लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें