फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पहले युवक को मार डाला, फिर पहचान मिटाने लिए जला दिया और...

Mon, 22 Feb 2021 02:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत में बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल में एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया है।

विज्ञापन


हरियाखेड़ा गांव के जंगल में रविवार की सुबह करीब सात बजे ओमपाल की ट्यूबवेल पर जला हुआ शव पड़ा मिला। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक, मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। आशंका जताई कि पहचान छुपाने के लिए युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जलाया गया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें