संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएचसी बागपत में मंगलवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ एसीएमओ डॉ़ गजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली सीएचसी से शुरू होकर नगर के कोर्ट रोड से ईदगाह मोहल्ला, यमुना रोड, बड़ा बाजार से होते हुए कोर्ट रोड से सीएचसी पर ही संपन्न हुई। रैली में स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करते हुए चल रहे थे। परिवार कल्याण विभाग के डीसी मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में चार दिसंबर तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत, डीसीपीएम नौशाद अहमद, डीएफपीएस मनोज कुमार, डीईआईसी डा़ अनुज गेरा, डीएससीओ पुखराज, बीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।