फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 पशुओं को लेकर जाते सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा और पंजाब से पशुओं को लाकर मेरठ में कटान के लिए बेचते थे
विज्ञापन

मेरठ व शामली के लिए भी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा चौकी के पास पुलिस ने कैंटर व पिकअप गाड़ी में लदे 25 पशु बरामद किए। साथ ही सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए पशु मेरठ में कटान के लिए लाए गए थे।
विज्ञापन

सरोरा पुलिस चौकी के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने शामली की तरफ से आ रहे कैंटर और पिकअप गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग की। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों में 25 पशु लदे मिले। इनके साथ रफीक निवासी गांव छानकोठा जनपद शाहजहांपुर पठानकोट पंजाब, शाहनवाज, अयूब निवासी खिरवा जलालपुर जनपद मेरठ, इनाम निवासी कुंडाकला जनपद सहारनपुर, शौकीन, सावेज, बूचा पटवारी निवासी बनत जनपद शामली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब से पशुओं को लाकर मेरठ में कटान के लिए बेच दिया जाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सातों पशु तस्करों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें