बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में शनिवार को वाल्मीकि समाज का सम्मेलन हुआ। इसमें सर्व सम्मति से सतीश धिगांन बरनावा को 96 गांवों का चौधरी नियुक्त किया गया। उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
सम्मेलन में जनपद बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली के 96 गांवाें के वाल्मीकि समाज के लोग पहुंचे। कृष्णपाल धिगांन ने बताया कि अब से पहले बरनावा निवासी स्वर्गीय जनेश्वर 96 गांव के चौधरी थे, जिनका छह वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। तब से अब तक चौधरी पद खाली था। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से सतीश धिगांन बरनावा को 96 गांवों का चौधरी नियुक्त किया। सतीश के चौधरी बनने पर लोगों ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता महंतिराम बरनावा ने की। सम्मेलन में 84 चौधरी सिसौली गोपीचंद, कैराना चौधरी मोनू, बड़ौत चौधरी इतवारी, 360 बागपत चौधरी नौराज, 24 चौधरी निरपुड़ा धर्मबीर सिंह के अलावा रतनलाल प्रजापति, रोशन खटीक, जमशेद पठान, बाबू कुरैशी, रफीक, रंजीत, आदेश शर्मा, टिन्नी त्यागी, पूर्व प्रधान बसपाल रामकुमार, श्यामलाल, सुदेश, राजू, राममेहर, रामबीर, विनोद, मदनलाल, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।