फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कर्ष रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्लॉक संसाधन केंद्र बागपत पर संविधान का ज्ञान विषय ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजस कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उत्कर्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय अहेड़ा ने प्रथम स्थान,
विज्ञापन

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित उच्च प्राथमिक स्तर के 21 छात्र-छात्राओं भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने प्रथम स्थान, वंशिका शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय निबाली ने द्वितीय स्थान व प्रीति शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय नैथला, पूजा उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा महेशपुर, फरहान उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर संकुल शिक्षक अमित गोयल, सतीश कुमार, आरती गोयल, वीरेंद्र चौहान, अल्का रानी, अंकित कुमार संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें