फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एदलहाबाद के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
एदलहाबाद गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
डेढ माह के अंदर हो चुकी है गोकशी की चार घटनाएं
विज्ञापन

सूचना पाकर नहीं पहुंची पुलिस, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एदलहाबाद के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस मंच के कार्यकर्ताओं ने डेढ़ माह के अंदर गोकशी की चौथी घटना होने पर आक्रोश जताया।
ग्राम एदलाहाबाद निवासी पवन व सतीश शर्मा के खेत में डेढ़ माह के अंदर गोकशी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। ये दोनों बृहस्पतिवार को अपने खेत पर पहुंचे तो वहां खून व गोवंश के अवशेष मिले। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को दी। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व में गांव पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना है कि क्षेत्र में गोकशी नहीं रुक रही है। डेढ़ माह के अदंर गोकशी की चार घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती हैं। कार्यकर्ताओं में युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला मंत्री सुनील पहलवान, जिला महामंत्री जयकुमार, युवा जिला मंत्री पवन, अमन शर्मा ने गोकशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वालों रामेश्वर स्वामी, बली स्वामी, प्रमोद पंवार, जितेन्द्र, जसवंत, नितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने अवशेष जमीन में दबा दिए। वहीं दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस बाबत सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें