फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार कांवड़ियों को रोकने पर हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत में पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कावड़ियों को समझाते लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
आरोप कि पुलिस कर्मी ने टीशर्ट पकड़कर तीन कांवड़ियों को नीचे गिराया
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा, गणमान्य लोगों ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल रोड पर बाइक सवार डाक कांवड़ियों को रोकने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने टीशर्ट पकड़कर बाइक सवार तीन कांवड़ियों को नीचे गिरा दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। इसके विरोध में अन्य कांवड़ियों ने हंगामा किया। गणमान्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेवी कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी व्यवस्था बनाने के लिए लगी हुई थी। इसी मार्ग से होते हुए डाक कांवड़ियों के जत्थे भी तेजी के साथ अपने शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे थे। इस दौरान एक सिपाही ने डाक कांवड़ियों की एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। जब वे नहीं रुके तो पीछे बैठे एक कांवड़ियां की टीशर्ट को पकड़कर सिपाही उनके पीछे भागने लगा। इसमें बाइक सवार तीन कांवड़ियां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इससे आक्रोशित दूसरे कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें