बड़ौत। दिल्ली में नौ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध शहर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार की रात कैंडल मार्च निकाला। छपरौली चुंगी पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखा। परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरीके से फेल हो गया है। सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां ही हैं। उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि अब बेटी बचाओ का सपना आज का कुशासन हटाकर ही पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिन देव शर्मा, डॉ नरेंद्र शर्मा, मनीष जैन, एडवोकेट सत्यपाल सिंह पंवार, समीम खान, साजिद खान, राकेश सौदाई, राज सिंह सैन, मास्टर कृष्ण पाल शर्मा, योगेश सोती, फुरकान आदि मौजूद रहे।