फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नौ की प्रत्याशी के पति को हिरासत में लेने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कालंदी देवी कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जबकि एक प्रत्याशी के एजेंटों ने जिला पंचायत वार्ड नौ की दोबारा मतगणना कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने एक प्रत्याशी के पति को हिरासत में लिया। इसकी सूचना पर प्रत्याशी के गांव की महिलाएं मतगणना स्थल पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए हिरासत में लिए गए प्रत्याशी के पति को छोड़ दिया। अधिकारियों द्वारा दोबारा मतगणना नहीं करने की बात कहने पर मामला शांत हुए।
विज्ञापन

कालंदी देवी कॉलेज रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी, जो सोमवार को भी जारी रही। जिला पंचायत वार्ड नंबर नौ के आखिरी गांव महावतपुर की मतगणना सोमवार की शाम चल रही थी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी गीता रानी के एजेंटों ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की। इसका दूसरी प्रत्याशी साक्षी के एजेंटों ने विरोध किया। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे साक्षी के पति विनय मास्टर को हिरासत में ले लिया। इस सूचना पर बावली के काफी संख्या में लोग मतगणना स्थल पर पहुंच गए। उधर गीता रानी के पक्ष के लोग भी मतगणना केन्द्र के बाहर जुट गए। दोनों पक्षों में तनाव बनने लगा। इसे देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला। विनय मास्टर को छोड़ दिया और अधिकारियों ने दोबारा मतगणना कराने से इंकार कर दिया। इस पर मामला शांत हुआ।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि एक प्रत्याशी के कुछ एजेंटों ने जिला पंचायत वार्ड नंबर नौ पर दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर हंगामा किया था, उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें