फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर बना माता स्थल तोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को खरी-खोटी सुनाती महिलाएं - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
शौचालय भी तोड़ा, महिलाओं के साथ अभद्रता, हाथापाई की भी कोशिश की गई
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस का महिलाओं ने किया घेराव, प्रधान व सचिव पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। औसिक्का गांव में शनिवार की रात दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा जेसीबी से आवंटित पट्टों पर बनाए गए माता स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। शौचालय भी तोड़ दिए। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। मामला बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस का महिलाओं ने घेराव किया। ग्राम प्रधान व सचिव पर पट्टे की जमीन पर कब्जा की कोशिश करने सहित कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकली, सुनीता, पूनम, आरती, संगीता, नरेश, हरवीर, रघुवीर, कर्मवीर, ब्रजेश, चन्द्रसैन, ब्रजपाल, कालू ने बताया कि उनके गांव में तकरीबन 100 साल से पट्टे आवंटित है। इन पर उनके माता स्थल और शौचालय बने हुए है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव मिलीभगत कर इन पट्टों पर अवैध कब्जा करना चाहते है। इसकी शिकायत पूर्व में प्रशासनिक अफसरों से की जा चुकी है। शनिवार की देर शाम ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के इशारे पर गांव के ही दूसरे वर्ग के लोगों ने जेसीबी लगाकर पट्टों पर बने शौचालय व माता स्थल क्षतिग्रस्त करा दिया। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। रविवार को भी गांव में बैठक कर मामले को लेकर आक्रोश जताया गया और जल्द कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर गांव मेें पुलिस भेजी गई थी। फिलहाल गांव का माहौल शांत है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान आरिफ ने दूसरे पक्ष पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। ग्राम सचिव ने भी आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें