फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के फीस बढ़ाने के विरोध में कलक्ट्रेट में हंगामा

विज्ञापन
स्कूल की फीस बढ़ाए जाने के विरोध में बागपत कलक्ट्रेट में डीएम राजकमल यादव ज्ञापन देने जाते बच्चो? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- क्रिस्तु ज्योति स्कूल पर ज्यादा फीस बढ़ाकर जमा करने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

- अभिभवकों ने कलक्ट्रेट में हंगामा करके डीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्रिस्तु ज्योति स्कूल में फीस बढ़ाने के विरोध में अभिभावकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हंगामा किया। अभिभावकों ने नियम के विरुद्ध काफी ज्यादा फीस बढ़ाकर उसे जमा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में डीएम से शिकायत करके फीस कम कराने व कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे अनिल कुमार, ऋषिराज, अमित, संदीप, सुधारस चौहान, ललित कुमार, पंकज आदि ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि क्रिस्तु ज्योति स्कूल बागपत में कक्षा सात की फीस 85 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। अन्य कक्षाओं की फीस भी इस तरह ही बढ़ाई गई है। आरोप है कि हर साल कोर्स बदल दिया जाता है, जिससे कोई भी बच्चा किसी से पुराना कोर्स लेकर इस्तेमाल नहीं कर सके। इसके अलावा हर साल वार्षिक चार्ज लिया जाता है। इस मामले में डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही फीस में बढ़ोतरी नहीं कराए जाने की मांग की गई। डीएम राजकमल यादव ने मामले में जांच कराकर उसके आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें