फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित तौल कराने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। गांगनौली गांव में रमाला मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर कई-कई दिन तौल बंद रहने से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नियमित तौल कराने की मांग को लेकर रविवार को हंगामा किया। वहीं, समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।
किसानों का कहना था कि गन्ना क्र्रय केंद्र सी केंद्र सप्ताह में एक-दो दिन तौल कराई जाती है। नियमित तौल न होने से किसानों की गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है। इसके अतिरिक्त किसानों का इंडेंट भी कम जारी किया जा रहा है। नियमित गन्ना तौल न होने पर किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पाए हैं। केंद्र से समय से गन्ने का उठान न होने पर तौल प्रभावित हो रही है। बरसात के चलते जलभराव से भी किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को केंद्र पर नियमित तौल न कराने पर हंगामा किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर गन्ना क्रय केंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में सतेंद्र, सागर, सौरभ, बिट्टू, दीपक, जितेंद्र, सुरेंद्र, मदन, रणवीर, मनोज, राममेहर, रवीद्र, नरेंद्र मौजूद रहे। मिल के सीसीओ अजय यादव ने बताया की लोडर में खराबी के कारण क्रय केंद्र से शनिवार को गन्ने का उठान नहीं हो पाया था। क्रेंद्र से जल्द ही गन्ना उठवाकर तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर में चोरी
बालैनी। दौलतपुर गांव में चोर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुशील पुत्र ब्रह्म करीब 15 दिन पहले पत्नी के साथ अपने पुत्र के पास अहमदाबाद गुजरात गया था। वह शनिवार को लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। चोर इन्वर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन, मोटर चोरी कर ले गए। उधर, रोशनगढ़ के इयाज अली पुत्र रईसु ने बताया कि उसने शनिवार रात ट्रॉला घर के बाहर खड़ा किया था। उसे शनिवार रात चोरी कर लिया। थाना प्रभारी कुशलेंद्र सिंह का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें