फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर कब्जे का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव की आनंद कॉलोनी में बनाए मंदिर को ढहाने व उस पर कब्जा करने के आरोप में निवाड़ा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस मंदिर की देख रेख करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गरीब दस वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर का निर्माण कराया। कॉलोनी में बनाए मंदिर के निर्माण में दोनों ही वर्ग के लोगों ने आपसी से चंदा एकत्र किया। आरोप लगाया कि मंदिर में रहने वाले पूर्व फौजी ने मंदिर को तोड़कर जमीन पर कब्जा कर अपना आवास बना लिया और बाहर की ओर दो दुकानें निकाल ली है। निवाड़ा के पूर्व प्रधान हाजी रिफाकत ने कहा मंदिर के निर्माण के दौरान उन्होंने और वर्तमान प्रधान के पति सरवर ने चंदा दिया । इसके अलावा गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर का निर्माण कराया । हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ओमपाल सिंह और निवाड़ा चौकी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। इसमें प्रमोद, रशीद, हाजी अफजल, हाजी इंतजार, पवन कुमार, ब्रजपाल, नत्थू कश्यप, डॉ. कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें