फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के विरोध में सांकरौद के किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव सांकरौद यमुना खादर में किए जा रहे अवैध खनन को लेकर किसानों ने हंगामा किया और डीएम से हस्तक्षेप पर यमुना खादर में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांकरौद यमुना खादर में रात्रि के समय अवैध बालू खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की शिकायत किसान कई बार आला अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सांकरौद गांव के किसानों ने यमुना नदी पर पहुंचकर जमकर हंगामा प्रदर्शन कर कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद यमुना नदी में खनन पट्टा निरस्त किया। इसके बाद से ही खनन बंद हो गया, लेकिन पिछले दो माह से यमुना नदी में लगातार अवैध बालू खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के कारण किसानों की फसलें चौपट हो रही है। साथ ही बालू माफिया ने यमुना नदी के पास किसानों के खेतों में गहरे कुंड कर रखे हैं। दो दिन पूर्व लखनऊ की टीम ने खादर मे पहुंचकर अवैध खनन की जांच की। इसके बाद भी अवैध खनन करने वाले बालू माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर यमुना खादर में हो रहे अवैध बालू खनन को बंद कराने की मांग की। इसमें किसान राजू, प्रमोद, रविंद्र, अनिल, प्रकाश, रामेश्वर, धर्मपाल, देवेंद्र, नरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें