फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: दो लोगों की मौत से गांवों में दहशत का माहौल, लगातार बढ़ रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग पर लगा ये आरोप

Thu, 07 Sep 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में बुखार का कहर जारी है। यहां अलग-अलग गांवों में बुखार से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इससे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में अमीनगर सराय के बिलौचपुरा गांव में बुखार से एक युवक की मौत हो गई। किशनपुर बराल में भी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। वहीं, बिचपड़ी गांव में बुखार से बिगड़ी स्थिति अभी नहीं सुधर रही है। जहां बुखार का प्रकोप होने के कारण अब मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी एक दिन शिविर लगाकर केवल खानापूर्ति कर रहा है और टीम दोबारा गांव में नहीं पहुंचती है।

विज्ञापन


बिलौचपुरा का रहने वाला राशिद गांव में ही नाई की दुकान चलाता था। उसको करीब दस दिन पहले बुखार हो गया तो परिजन उसे अमीनगर सराय में चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां से उपचार कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने पहले मेरठ और उसके बाद दिल्ली में उपचार कराया। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान नासिर ने बताया कि राशिद की बुखार से मौत हुई है। बताया कि गांव के कई अन्य परिवारों में लोगों को बुखार है।

बिचपड़ी में बुखार की चपेट में लोग, नहीं सुधरे हालात
बिचपड़ी गांव में पिछले करीब दस दिन से काफी लोग बुखार की चपेट में आए हुए है। वहां नितिन, श्यामवती, कनिका, विक्रम, रोहताश, मनीष, दीप, क्षमा, विपिन, तनिषा, अंकुर, अरूण, वंश, मिथलेश, आरव आदि बुखार से पीड़ित है। गांव के शिवकुमार समेत अन्य ने बताया कि वहां अधिकतर परिवारों में लोग बुखार से पीड़ित है। एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी और शिविर लगाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। एक घर में बैठकर टीम ने वहां पहुंचने वालों को केवल दवाई बांट दी। उसके बाद गांव में दोबारा से टीम नहीं पहुंची और वहां हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। जबकि बुखार से पीड़ित लोगों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

बुखार के मरीज बढ़ रहे, स्वास्थ्य विभाग कुछ नहीं कर रहा
गांव के मनोज का कहना है कि गांव में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग कुछ नहीं कर रहा है। जबकि कई बार शिकायत कर चुके हैं कि गांव में गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे है और उससे भी बीमारियां बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर घरों में जांच कराकर दवाई देनी चाहिए। उसके बाद ही बीमारियों पर रोक लग सकती है।

किशनपुर बराल में बुखार से एक की मौत, कई बीमार
किशनपुर बराल गांव में इश्त्याक पिछले आठ दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका परिजनों ने चिकित्सकों के यहां उपचार करवाया, लेकिन उसको आराम नहीं हुआ। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां भी उसे आराम नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। गांव में शव के पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। गांव के इरफान, ओमपाल, इलियास, सादिक, अय्यूब, देवेंद्र, सतीश, इमरान ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर
विज्ञापन

इस बारे में एक सप्ताह पहले जानकारी मिलने पर गांव में टीम भेजकर शिविर लगवाया गया था। जहां जांच करके दवाई वितरित की गई थी। बिलौचपुरा में मौत के बारे में जानकारी नहीं है और बिचपड़ी में दोबारा से टीम को भेज दिया जाएगा। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ

यह भी पढ़ें: 
Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें