फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दो भाइयों ने बहन को मारी गोलियां, ऋषिकेश एम्स में मौत, भाई ने वीडियो जारी कर कबूला जुर्म

Tue, 24 Mar 2026 10:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: गांव रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ चली गई थी। सोमवार को वह खुद ही थाने पहुंच गई थी। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी भाइयों ने गोली मार दी। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
वारदात के बाद सीएचसी में एकत्र लोग। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुरी सीएचसी पर मेडिकल के लिए लायी गई गांव रामखेड़ी निवासी राखी (25) को पुलिस अभिरक्षा में उसके दो भाइयों ने गोली मार दी। उस समय कार में एक एसआई और एक महिला पुलिसकर्मी भी बैठे हुए थे। वारदात के बाद एसआई ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथापाई कर छूटकर भाग गए। युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मंगवलार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

वीडियो बनाकर अपनी बात कहता गोली मारने वाला भाई मोंटी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के रामखेड़ी गांव की रहने वाली राखी 16 मार्च की सुबह लापता हो गई थी। भाई रवि ने फतेहपुर थाने पर 17 मार्च को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन को पास के गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश अपने साथी गोविंद के साथ बहला-फुसला कर ले गया है। युवती राजपूत तथा युवक जाट बिरादरी से है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 
 

सोमवार सुबह राखी को कोई थाने के बाहर छोड़कर चला गया। बताया गया कि पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, जिनके साथ जाने से युवती ने मना कर दिया था। पुलिस ने युवती के थाने में बयान लिए। इसके बाद दोपहर ढाई बजे राखी का मेडिकल कराने पहुंची। करीब साढ़े तीन बजे मेडिकल के बाद एसआई विजयपाल सिंह अपनी निजी कार से राखी को सहारनपुर लेकर जा रहे थे। 
 

वह कार की चालक सीट और पीछे राखी और महिला कांस्टेबल प्रीति बैठी ही थी, तभी राखी के भाई रवि और मोंटी वहां पहुंचे। उन्होंने कार के शीशे पर सटाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। इनमें एक गोली राखी के सिर और दूसरी कमर में जा लगी।
 

दरोगा विजयपाल सिंह ने भाग रहे दोनों हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथापाई करके भाग गए। एक हमलावर दीवार फांदकर तथा दूसरा मुख्य गेट के रास्ते भागा। इसके बाद थाने से फोर्स बुलाई गई और आनन-फानन में राखी को सहारनपुर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने प्रेमी से शादी भी कर ली है। वहीं एक हत्यारोपी भाई मोंटी ने वीडियो जारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 
 

ये बोले एसएसपी
युवती को उसके सगे भाई मोंटी और रवि ने गोली मारी है। वहां पर मौजूद एसआई ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर भाग निकले। एक भाई मोंटी पुलिस की गिरफ्त में है। 
-  अभिनन्दन सिंह, एसएसपी सहारनपुर
 

ये बोले एम्स के पीआरओ 
एम्स के पीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने राखी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राखी ने दम तोड़ा। राखी को एक गोली सिर और एक गोली पीठ मे लगी थी, उसका उपचार एम्स ट्रॉमा सेंटर मे चल रहा था।


 
विज्ञापन

वीडियो जारी कर ये बोला भाई मोंटी
वीडियो में मोंटी राणा बता रहा है कि उसने अपनी बहन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बहन को गोली मारी है। इस घटना में वह केवल अकेला जिम्मेदार है। इसमें उसके भाई, मां बाप और परिवार का कोई अन्य शामिल नहीं है। वीडियो में वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कह रहा है। देर शाम पुलिस ने आरोपी मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पिस्टल से बहन पर फायरिंग की थी, वह भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें