फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को चाहिए हरियाणा जैसा विकास

Fri, 23 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा यूपी को हरियाणा जैसा विकास चाहिए। वेस्ट यूपी और हरियाणा की संस्कृति एक है। यमुना पर पुल बन जाने से क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। गन्नौर में बनने जा रही अंतरराष्ट्रीय फल-सब्जी मंडी से वेस्ट यूपी के किसानों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा में यमुना पर पुल के भूमि पूजन के बाद कस्बे के क्रिकेट मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा सपा सरकार ने यूपी में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हरियाणा सरकार ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को एक महीने में 11 सौ करोड़ रुपये दिए, लेकिन यूपी के किसानों को गन्ने का भुगतान तक नहीं मिला। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बनने पर यूपी का विकास होगा। महिलाओं की सुरक्षा होगी। किसानों को बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र की योजनाओं को यूपी सरकार सही तरीके से क्रियान्वित नहीं कर सकी है। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। आमजन की किसी को चिंता नहीं है। यमुना पुल के निर्माण में भी भाजपा ने ही रुचि दिखाई है। यूपी की सपा सरकार ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली। 
इस मौके पर केंद्रीय ग्राम विकास राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और जिला प्रभारी नंद किशोर गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसमें छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर, चौबीसी के चौधरी सुभाष, पूर्व विधायक केपी मलिक, सतेंद्र तुगाना, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, सर्वदमन त्यागी, बसंत त्यागी, रविंद्र राठी, राम कुमार पंवार, सरिता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें