बागपत। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच बनाने की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरक्त रहे। इस दौरान अधिवक्ता कचहरी के गेट पर धरने पर बैठे। दोपहर बाद वकील नारेबाजी करते कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा अब वकील पीछे हटने वाले नहीं है। बेंच के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। अब वकील भाजपा प्रत्याशियों का आगामी विधानसभा चुनाव में विरोध करने के लिए भी तैयार हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान बार के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता 10 बजे कचहरी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे। इस मौके पर तोमर ने कहा यदि केंद्र सरकार शीघ्र हाईकोर्ट बेंच की घोषणा नहीं करती है तो अधिवक्ता भाजपा प्रत्याशियों का आगामी विधान सभा चुनाव में विरोध करेंगे।
जिला महामंत्री नरेंद्र पंवार बली ने कहा अब अधिवक्ता पीछे हटने वाले नहीं है। दोपहर बाद अधिवक्ता जुलूस के रुप में नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें नरेंद्र पाल शर्मा, मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, सोमेंद्र ढाका, राज कुमार त्यागी, नरेंद्र मान, संजय गौड़, योगेंद्र, सुनील शर्मा, राम अवतार शर्मा, महेंद्र बंसल, राशिद तसलीम, कृष्णपाल, जसविंदर तोमर, खलील अहमद, अजय शंकर शर्मा, ज्येश शर्मा, सोहन पाल गुर्जर, संतोष कश्यप, मुनेंद्र राणा, संजय पंवार, कपिल गुर्जर, रमन चौधरी, विनय तोमर, निशित भारद्वाज, सतेंद्र दोघट, संजय शर्मा, मनीष विमल विश्वकर्मा, विजय तोमर, अमित तंवर, आजाद धामा, हरेंद्र तोमर, अमरपाल गुर्जर, लवकुश त्यागी, मनोज तेवतिया, करूण कुमार भेदा, रोहित त्यागी, प्रमोद सिरवाल, जाकिर हुसैन आदि रहे।
डाकघर, बैंक एटीएम की स्थापना को ज्ञापन सौंपा
बागपत। बार के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा विकास भवन से पुलिस लाइन तक पानी की निकासी के लिए सड़क के बराबर में नाले का निर्माण कराया जाए। जनपद मुख्यालय पर एक डाकघर, बैंक एटीएम खोलने के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।