-जिले में रह रहे बिहार और छत्तीसगढ़ के लोग पूजा के लिए घरों को लौट रहे
फोटो संख्या 4
बड़ौत। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के बाद अब छठ पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ बसों व ट्रेनों में नजर आने लगी है। वहीं यात्रियों की संख्या अधिक देख रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।
छठ पूजा शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिले में रह रहे बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के ज्यादातर लोगों ने अब अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए बसों व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज डिपो ने 22 बसों का अतिरिक्त संचालन किया है। इन बसों का संचालन गौरखपुर, लखनऊ, आगरा, कानपुर के लिए सीधे किया जा रहा है। वहीं रोडवेज द्वारा की गई व्यवस्था से यात्री भी खुश नजर आए। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही, क्योंकि दूर दराज वाली ट्रेनें दिल्ली से ही मिलती हैं।
वर्जन-
छठ पूजा के लिए 22 बसों का अतिरिक्त संचालन किया गया है ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।- रामदास सोनकर एआरएम बड़ौत।