फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोंचा, एक के चेहरे पर आए 10 टांके, हालत गंभीर; कुत्ते को मार डाला

Wed, 16 Sep 2026 08:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: ललियान गांव में आठ साल का चिराग अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर आए परिजनों ने कुत्ते को भगाया। शाम के समय लोगों ने मिलकर इस कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल स्थित ललियाना गांव में बुधवार को पागल कुत्ते ने सात बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इनमें एक बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, उसके चेहरे पर 10 टांके आए। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया है। वहीं देर शाम लोगों ने कुत्ते को पकड़कर मार दिया। साथ ही अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चे उनका शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन

 

गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा चिराग सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां एक पागल कुत्ता आया और बेटे चिराग पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोच दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और कुत्ते को भगाया। चिराग को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई और चेहरे पर 10 टांके आए हैं। बताया गया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा गांव की सात वर्षीय इलमा, इकरा, हैप्पी सहित कुल सात बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।
 

जाफर की भैंस को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। लोगों ने शाम के समय इस कुत्ते को पकड़कर मार दिया। वहीं कपिल, अरुण, सन्नी, इकबाल आदि ने बताया कि गांव में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और वे आए दिन बच्चों के साथ ही बड़ों पर भी हमला कर रहे हैं। इससे उनको खतरा बना हुआ है। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलवाया जाएगा।
 
विज्ञापन

टटीरी में भी दो महिलाओं सहित छह लोगों को कुत्तों ने काटा
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी निवासी आशु ने बताया कि वह बुधवार की सुबह बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। चौहल्दा निवासी शांति ने बताया कि घर के बाहर खड़ी थी तो तभी कुत्ते ने पैर में काट लिया। इसी गांव के गुरवचन को भी काटकर घायल कर दिया। इनके अलावा गांधी निवास रुद्रा, टटीरी निवासी नीरज व जोया को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए घायल टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने बताया कि घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर घर भेजा गया।

ये भी देखें...
बिजनौर: पिटाई के बदले गौरव ने गोली मारकर की शिक्षक नौशाद की हत्या, गांव के युवक-युवती का प्यार बना वजह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें