फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बागपत में हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा ओवर ब्रिज के पास मंगलवार रात में सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

विज्ञापन


बताया गया कि हरियाणा के नरेला निवासी मोनू शर्मा (34 वर्ष) पुत्र राजू और उसके दोस्त की अज्ञात वाहन के कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना भी दे दी है। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए पूरा मामला
हरियाणा के नरेला निवासी मोनू शर्मा मंगलवार देर रात में अपने दोस्त के साथ बाइक पर गाजियाबाद से नरेला लौट रहा था। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोनू के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद मोनू के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने मोनू के दोस्त के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। वह कौन था, इसका पता लगाने में पुलिस और परिजन जुटे हैं।  वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें