फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Highway: दो भाइयों समेत युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 20 हजार की घड़ी और सोने की चेन ले उड़े आरोपी

Mon, 23 May 2022 10:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

हाईवे पर एक युवती और उसके दो भाइयों को जमकर पीटा गया। इसके आरोपी 20 हजार रुपये की घड़ी और 50 हजार रुपये की सोने की चेन ले उड़े। 
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार शराबियों ने मोहल्ले की एक युवती व उसके दो भाइयों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि वे 20 हजार रुपये की घड़ी व 50 हजार रुपये की सोने की चेन भी ले उड़े। आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

दरअसल, नगर निवासी छोटी गत देर रात्रि अपने भाई नूरद्दीन व आसिफ के साथ किसी काम से दिल्ली बस स्टैंड पर आई हुई थी। उसके मोहल्ला निवासी मुंह लपेटे तीन युवक शराब पीए हुए थे। उन्होंने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीनों जान बचाने के लिए दौड़ते रहे और शराबी उन्हें पीटते रहे। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आरोप है कि हमलावार आसिफ से 20 हजार रुपये की घड़ी व 50 हजार की सोने की चेन छीनकर ले गए। इस दौरान युवती ने एक युवक को पहचान लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

आरोप है कि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान युवती भी मौके पर पहुंची और युवक की पहचान बताते हुए उसे चौकी पर बुलाने के लिए कहा। आरोपी युवक वहां पहुंचा तो युवती व उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस संबंध में देर रात तक तहरीर नहीं आई।

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें