खेकड़ा के श्री शान्तिनाथ कन्या जूनियर हाई स्कूल प्रबंध समिति की नवनिर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। नगर स्थित श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रबंध समिति चुनाव मे रीना जैन अध्यक्ष, नीतू जैन प्रबंधक चुनी गई। दोनो पदाधिकारियो ने विद्यालय हित मे कार्य करने का संकल्प लिया।
नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रबंध समित का रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से रीना जैन अध्यक्ष और नीतू जैन प्रबंधक, अर्चना जैन उपाध्यक्ष, मृदुल जैन उपप्रबंधक, रेनू जैन कोषाध्यक्ष चुनी गईं। मधु जैन, कल्पना जैन, प्रीति जैन, मोनिका जैन, मधु जैन, सुरभि जैन सदस्य चुनी गईं। चुनाव अधिकारी संतोष कुमार ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीन जैन, प्रबंधक नीतू जैन का कहना है कि वह छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने और विद्यालय हित में कार्य कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोडे़ंगी। इस दौरान अंकुश जैन, प्रेमचंद नेहरू, सुमेर जैन, वीरदमन जैन, जनेश्वरदयाल जैन, जिनेश जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।