फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एक परिवार के छह लोगों ने हिंदू-धर्म में की वापसी, कुछ माह पहले अपनाया था ईसाई धर्म

Wed, 05 Jan 2022 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में एक परिवार के छह लोगों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी की है। इन्होंने छह माह पहले ईसाई धर्म अपनाया था। इस दौरान अधिवक्ता मनोज आर्य ने सनातन धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में खेकड़ा के गांव मुबारिकपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार की दोबारा हिंदू धर्म में वापसी कराई। यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच परिवार के सदस्यों ने हिंदू धर्म को अंगीकार किया।

विज्ञापन


गांव मुबारिकपुर के एक परिवार के छह लोगों ने कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने परिवार के लोगों से संपर्क कर सनातन धर्म की महत्ता बताई और दोबारा हिंदू धर्म में वापसी के लिए तैयार कर लिया। बुधवार को मंच की ओर से मुबारिकपुर गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां देते हुए परिवार के सभी सदस्यों ने हिंदू धर्म अंगीकार किया। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आचार्य राजेंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण के जरिए यज्ञ पूर्ण कराया। मंच की प्रांतीय मंत्री प्रियंका आर्या, जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और अधिवक्ता मनोज आर्य ने सनातन धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों से अपील की कि लालच में आकर अपना धर्म न बदले। इस मौके पर सतबीर ठाकुर, अभिषेक त्यागी, राजकुमार आर्य, नरेंद्र आर्य, कलश आर्या, अनुभव आर्य, दीपक मानव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें